शुक्रवार, 16 मार्च 2018

निर्वाचित राज्यसभा सदस्य बनने पर सैनी का अभिनंदन किया

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी | राजस्थान से मदन लाल सैनी के निर्वाचित राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर के.जी.आई  अध्यक्ष डा.हरिसिंह गोदारा के नेतृत्व  जयपुर भाजपा कार्यालय मे राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर  अभिनंदन किया गया। गोदारा ने सामाजिक न्याय के प्रणेता  ज्योतिबा फूले का चित्र व 21 किलोकी माला व साफा पहनाकर स्वागत किया.इस अवसर पर भाजपा नेता ओमेंद्र चारण, राजकुमार शर्मा सुरजगढ़,  एडवोकेट मोतीलाल सैनी, पार्षद महावीर सैनी, धनश्याम शर्मा, सतीश मिश्रा, पुरूषोत्तम शर्मा,  सेवा निवृत्त वैज्ञानिक सीताराम सैनी, भाजयमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम सैनी, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनीश शर्मा, सन्दीप गोदारा,  बलदेव सैनी, विरम सिंह आदि उपस्थित थे।डा.गोदारा ने  सैनी को उदयपुरवाटी आने का आंमत्रण भी दिया.

Share This