सोमवार, 26 मार्च 2018

अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे यह जीवन ईश्वर का दिया अनमोल वरदान है -पूनिया

नवलगढ़ - सरपंच तारा देवी ,प्रदेश महासचिव महिला कांग्रेस व्  अमित पूनिया ,प्रदेश  अध्यक्ष  राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन के द्वारा नवलगढ़ के    पाटोदिया अतिथि गृह में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।  जिसका उद्घाटन  स्वतंत्रता सेनानी   रामेश्वर चौधरी द्वारा  किया गया . इस शिविर में  लगभग  ७५० लोग लाभान्वित हुए।  शिविर में जयपुर के सुप्रसिद्ध  JNU  हॉस्पिटल के  डॉक्टरों द्वारा  नाक, कान,  गला रोग , हड्डी रोग  , न्यूरो , प्लास्टिक  सेर्जेरी, मूत्र रोग  व् सामान्य रोगों की   निशुल्क चिकित्सा  सेवा प्रदान की गई  . साथ ही निशुल्क  जाँच की गई   व्  दवाई वितरित  की गई  इससे  पूर्व में   भी  सरपंच तारा देवी द्वारा  मुकुंदगढ़ में व् ग्राम बाय में  कई      निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किये  गए   जिसमे  सैंकड़ो की संख्या  में लोग  लाभान्वित हुए.  सरपंच तारा देवी के जानकारी  दी  की  उपरोक्त  शिविर  में  महिलाओं  की  संख्या  अधिक रही  व्   साथ  ही अमित पूनिया  ने बताया की  रोगी अपनी पुरानी जांचे साथ लेकर  आये व् निरंतर निशुल्क शिविर  में  क्षेत्र वासिओं द्वारा शिविर का अधिक से अधिक  संख्या  में लाभ  प्राप्त किया गया. और साथ ही सन्देश  दिया  की  सभी  अपने स्वास्थ्य का  ध्यान रखे  यह जीवन ईश्वर  का दिया  अनमोल वरदान है व् स्वस्थ  व्यक्तियों द्वारा  ही  स्वस्थ  समाज का निर्माण संभव  है

Share This