रविवार, 25 मार्च 2018

पोदार टी.टी. काॅलेज में हुआ खेल सप्ताह का शुभारम्भ!

नवलगढ़:- दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी.बी. पोदार टी.टी. काॅलेज में प्रशिक्षणार्थियों के लिए डाॅ. रामनाथ ए. पोदार खेल परिसर में शुभारम्भ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ. राजेश यादव, विशिष्ट अतिथि उम्मेद सिंह महला (अतिरिक्त ब्लाॅक प्रा. शि. अधिकारी, नवलगढ़), योगेन्द्र मिश्रा (पूर्व भा.ज.पा, नगर मण्डल अध्यक्ष), कैलाश चोटिया (प्रमुख समाज सेवा) मंचस्थ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अनिल शर्मा ने की। खेल प्रभारी प्रवक्ता प्रवेश कुमार ने खेल सप्ताह के तहत् आयोजित किए जाने वाले खेलों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु पाठ्य सहगामी क्रियाओं के तहत् यह खेल सप्ताह आयोजित किया जाता है। मुख्य अतिथि डाॅ. राजेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। साथ ही खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में भाई चारे एवं सामाजिकता के गुणों का विकास होता हैं। विशिष्ट अतिथि उम्मेद महला ने खेल सप्ताह की शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि हम लोग भाग्यशाली है कि नवलगढ़ क्षेत्र में पोदार बी.एड. काॅलेज ही शेखावाटी का एकमात्र ऐसा महाविद्यालय है जो हर वर्ष अपने प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाता है। विशिष्ट अतिथि कैलाश चोटिया ने कहा कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा में निखार आता है। पोदार महाविद्यालय अपने प्रशिक्षणार्थियों सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर पाठ्य सहगामी क्रियाओं का आयोजन करवाता है जिसके माध्यम से देश की आने वाली पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए अच्छे अध्यापक तैयार किए जाते हैं। प्रो. अनिल शर्मा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट चैयरमैन कान्ति कुमार आर पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार की हमेशा से यही सोच रही है कि प्रशिक्षणार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर ऐसे आयोजन करवाये जाते रहते है और भविष्य में ऐसी ही खेल कूद स्पद्र्धाएं आयोजित की जाती रहेगी। जिससे विद्यार्थियों में खेलों के प्रति लगाव बना रहें। 


Share This