शुक्रवार, 23 मार्च 2018

शहादत दिवस पर शहीद भगत सिंह को किया याद

खबर - विकास कनवा 
उदयपुरवाटी। कस्बे के निकटवर्ती गांव गुढ़ागौड़जी में शुक्रवार को शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस पर शहीद वीरांगना महिलाओं का सम्मान किया गया। इसी दौरान कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले कार्यक्रम में आए हुए मुख्य अतिथियों  के द्वारा भगत सिंह की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान भगत सिंह संघर्ष समिति के अध्यक्ष जे पी महला व कार्यकर्ताओं ने लोगों से शहीद भगत सिंह के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद भगत सिंह की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।इस दौरान उन्होंने शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को याद किया। कहा कि देश की आजादी में इन तीनों क्रांतिकारियों का अहम योगदान रहा है। तीनों क्रांतिकारियों ने अपनी जान देकर देश की आजादी का रास्ता खोला। उन्होंने कहा कि उनकी शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह के सपनों के भारत का निर्माण अभी भी अधूरा है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। इसी दौरान विधायक शुभकरण चौधरी, प्रेम प्रकाश सैनी, सेवानिवृत्त तहसीलदार मंगल सैनी, हरि सिंह गोदारा, पूर्व अशोक सरपंच मुलचंद सैनी, मनरूप सिंह, भोजराज गुढ़ा, शिवराम जाखड़, गुढा बावनी सरपंच दारासिंह, सुरेश गुर्जर छोटू राम गुर्जर, सहित कई सरकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया इसी के साथ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।

Share This