शनिवार, 17 मार्च 2018

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर भगवा रंग से रंगी छोटीकाशी

खबर - जितेन्द्र वर्मा 
बूंदी । हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर छोटीकाशी बूंदी में विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया। विभिन्न समाज सेवी एवं हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित वाहन रैली में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। नैनवा रोड स्थित सामुदायिक भवन हाथों में भगवा ध्वज धारण कर नैनवा रोड, बहादुर सिंह सर्किल, अहिंसा सर्किल, केन सिंह सर्किल, इंदिरा मार्केट, मीरा गेट, नागदी बाजार, नाहर का चैहट्टा, सूरज जी का बड, बालचंद पाडा होते हुए नवल सागर पार्क पहुंचे युवाओ ने जय श्री राम और भारत माता के नारों से पूरा शहर गुंजायमान कर दिया।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी
विशाल वाहन रैली के चलते पुलिस के आला अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। ए एस पी दशरथ सिंह, डीएसपी समंदर सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने वाहन रेली के मार्ग का अवलोकन कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाई। अप्रिय घटना को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
महिला और बच्चों ने भी लिया था
विशाल वाहन रैली में जहां युवाओं में जोश देखने को मिला वही महिला और बच्चे भी जोश के साथ वाहन रैली में शामिल हुए। कुछ छोटे बच्चे तो साइकिल लेकर वाहन रैली में भाग लेते दिखाई दिए।
विभिन्न जगहों पर हुआ वाहन रैली का भव्य स्वागत

नैनवा रोड, अहिंसा सर्किल, के एन सिंह चैराहा, इंदिरा मार्केट, तिलक चैक, नाहर का चैहट्टा एवं अन्य स्थानों पर भव्य वाहन रैली का जोर शोर के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नवल सागर तालाब के किनारे सुंदरकांड नवयुवक मंडल द्वारा विशेष ढोल बजाकर वाहन रैली का स्वागत किया गया।     
                          दीपों से सजी नवल सागर की पाल

भारत माता की आरती के साथ संपन्न हुई वाहन रैली
नवल सागर के किनारे संस्कार भारती एवं अन्य संगठनों ने दीवार पर दीप जला कर नव वर्ष का स्वागत करते हुए भारत माता की आरती के साथ वाहन रैली का समापन किया। बड़ी संख्या में शामिल युवाओं ने जय श्री राम और भारत माता की जय कारे लगाकर नृत्य किया।
संस्कार भारती द्वारा प्रातः 5 बजे नव वर्ष शुभारंभ कार्यक्रम कल
कल 18 मार्च को नव वर्ष प्रतिपदा का स्वागत नवल सागर किनारे प्रातः 5 बजे संगीत की मधुर प्रस्तुति से किया जाएगा। 6 बजे सूर्य नमस्कार एवं सूर्य साधना का आयोजन किया जाएगा, उसके पश्चात सूर्योदय पर सूर्य को अर्ध्य दे, सूर्य आरती, पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा जिसकी समस्त तैयारियां संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण कर ली गई है।

Share This