शनिवार, 17 मार्च 2018

नव वर्ष पर कल निकाली जायेगी स्वागोत्सव रैली

खबर -राजकुमार चोटिया 
रैली की तैयारियों को दिया जा रहा है अंतिम रूप
सुजानगढ़ - हिन्दू नव वर्ष को लेकर हिन्दू नव वर्ष स्वागत समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर भगवा पताकाऐं लगाई जा रही है। नव वर्ष पर निकाली जाने वाली स्वागोत्सव रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में भरपूर उत्साह है। एक ओर जहां अनेक कार्यकर्ता शहर और गांव में मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर पताका लगा रहे है तथा वाहन चालकों एवं घरों में जा-जा कर लोगों को पताका लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, वहीं अनेक कार्यकर्ता पताका तैयार करने में जुटे हुए हैं। समिति अध्यक्ष श्रवण पारीक ने बताया कि 18 मार्च रविवार को नया रोड़वेज बस स्टैण्ड से स्वागतोत्सव रैली रवाना होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लाडनूं रोड़ पर न्यू सांखला टैण्ट हाऊस के पास स्थित महामण्डलेश्वर महादेव मन्दिर पंहूचेगी। जहां पर रैली सभा में परिवर्तित हो जायेगी। जिसे प्रखर हिन्दूवादी डॉ. आशू दीदी सम्बोधित करेगी। समिति के किशोरदास स्वामी ने बताया कि स्वागतोत्सव रैली को लेकर स्वागत समिति का गठन किया गया। जिसकी गोपीनाथ जी मन्दिर में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। समिति द्वारा शहर के पांच हजार घरों में भगवा पताका लगाने सहित पूरे शहर में सार्वजनिक स्थानों एवं मुख्य रास्तों पर होर्डिंग व भगवा झण्डे लगाये जायेंगे। बैठक में संरक्षक मूलचन्द सांखला, नरेन्द्र भाटी, अध्यक्ष श्रवण पारीक, कोषाध्यक्ष पवन प्रजापति, संयोजक बबलू प्रजापत, मंत्री रमेश जांगीड़, सह संयोजक मोहित बोचीवाल, सचिन तिवाड़ी, अशोक तिवाड़ी, कमल टाक, ईश्वर सैनी, विकास ढ़ेनवाल, विकास सोनी, गजानन्द सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं बबलू बजरंगी, राहूल काछवाल, पंकज स्वामी, जतिन अरोड़ा, पियूष अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, विक्की, धीरज, राहूल शर्मा, मोनिलेक शर्मा, जितू ढिढ़़ारिया, सीताराम सोनी, कुलदीप दूगड़ सहित अनेक कार्यकर्ता पताका बनाने में जुटे हुए हैं। 

Share This