शनिवार, 17 मार्च 2018

जिले को जल्द मिलेगा यमुना का पानी :- सांसद संतोष अहलावत

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़। सूरजगढ़ विधानसभा और शेखावाटी क्षेत्र को अब जल्द ही यमुना का पानी मिलने लगेगा इसकी पूरी तैयारियां केंद्र सरकार ने शुरू कर दी है उक्त कथन सांसद संतोष अहलावत ने बुहाना उपखंड गांव के पथाना गांव में हुए दादा बलदेव के मेले के दौरान आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष अहलावत ने कहा कि पहले देश के कुछ राज्य हरियाणा ,पंजाब ,हिमाचल प्रदेश यमुना के राजस्थान आने में आनाकानी कर रहे थे। इसके अलावा हरियाणा ने भी जमीन देने से मना कर दिया तो हमने कहा की हम जमीन के अंदर पाइप लाइन डालकर पानी ले जायेंगे। जिसके बाद केंद्र के हस्तक्षेप के बाद पाइप लाइन के लिए 20 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान हो गया है। इसके लिए दिल्ली सरकार में मीटिंग हो गई है इसके लिए संबंधित राज्यों से एग्रीमेंट हो गया है। इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सांसद ने भाजपा सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यो का ब्यौरा भी जनता के सामने रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुहाना प्रधान कविता यादव ने की वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में देव स्थान विभाग के चेयरमेन एसडी शर्मा, भाजपा नेता सुरेन्द्र अहलावत और बुहाना उप प्रधान राजपाल सिंह तंवर मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक सरपंच कैलाश चंद गुर्जर के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर कृष्ण कुमार यादव ,सिंघाना मंडल अध्यक्ष राजेश जैदिया,पचेरी अध्यक्ष नन्द लाल योगी. कुहाड़वास अध्यक्ष महेश यादव. सुरजगढ शहर अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान,सुरजगढ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चरणसिंह, पंस सदस्य कृष्ण कुमार गुर्जर,सुरेन्द्र मांढी सरपंच रमेश पायल राकेश मेघवाल मालाराम यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share This