शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

सहस्त्रघट शिव का अभिषेक किया

खबर - हर्ष स्वामी 

खेतड़ी नगर -केसीसी के सुभाष मार्केट स्थित शिव मंदिर में गुरुवार को सहस्त्रघट शिव का अभिषेक किया गया। सत्यनारायण सौनी, चंपा देवी, जितेंद्र सोनी व योगिता की मुख्य यजमानी में आचार्य विष्णु कुमार शास्त्री ने गणपति, अष्टाध्यायी रूद्रपाठ, शिवलिगोपरी जल दुग्ध अभिषेक, अंबिका शिव परिवार का विधिवत रूप से पूजन कराया। इस दौश्रान पंडित अरविंद कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर, महेश कुमार, सत्यनारायण एवं गोपाल शास्त्री ने सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मंत्रौचारण किया। शाम को भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सैंकड़ों श्रद्धांलूओं ने शिव के जलाभिषेक किया।

Share This