शनिवार, 15 सितंबर 2018

कांग्रेस मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को रोकने के लिए लगा रही है पुराजोर--विधायक राजेंद्र सिंह

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी  -खेतड़ी में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा को लेकर शनिवार को विधायक राजेंद्र सिंह भादू सूरतगढ़ ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान विधायक राजेंद्र सिंह ने खेतड़ी तहसील के प्रवेश द्वारा मावंडा बार्डर के बारे में जानकारी ली तथा बबाई, पपुरना, खेतड़ी में होने वाले स्वागत कार्यक्रम तथा खेतड़ीनगर में रात्री विश्राम के बारे में जानकारी ली। विधायक राजेंद्र सिंह ने बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को रोकने के लिए पुराजोर लगा रही है, उन्होनें कहा कि कांग्रेस पार्टी यात्रा को लेकर कोर्ट में भी पहुंच गई, लेकिन भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए यात्रा को सफल बनाएगें। इस दौरान उन्होनें यात्रा संयोजक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर से विस्तार से जानकारी ली। बैठक को पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, जिलाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रधान मनीषा गुर्जर, नगरपालिका अध्यक्ष उमराव कुमावत, विस्तारक भूपेंद्र सिंह, उपप्रधान अमरसिंह, सहीराम राजोता, राजेश निवार्ण ने भी सम्बोधित किया तथा विधायक को खेतड़ी क्षेत्र में होने वाली यात्रा की पूर्ण जानकारी दी।

Share This