मंगलवार, 18 दिसंबर 2018

सरकार के रोडमैप को लागू करेंगे गुप्ता

खबर - प्रशांत गौड़ 
-उनके तबादले की अटकले होने लगी निर्मूल 
 जयपुर। गहलोत सरकार की घोषणाओं के लिए रोडमैप अब मुख्य सचिव डी बी गुप्ता तैयार करेंगे। गुप्ता को प्रशासनिक निर्णयों लेने में माहिर माना जाता है। अपनी दक्ष प्रशासनिक क्षमता के कारण उन्होंने कई विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है। उनके समय जेडीए ने विकास की राह पर बड़ी छंलाग लगाई थी अब उनकी उसी प्रशसानिक क्षमता का उपयोग गहलोत सरकार करेंगी। डी बी गुप्ता उन होनहार आईएएस अफसरों में शुमार रहें है जिनकी उच्च प्रशासनिक क्षमता का लोहा समय -समय पर सरकारों ने माना है। चाऐ कांग्रेस की सरकार रही हो या बीजेपी की। डी बी गुप्ता ने हर सरकार में अपना काम बखूबी करके दिखाया है। वह अपने काम से मतलब रखते है ऐसे में उनको हर दल पार्टी लाइन से अलग हटकर देखता है। डी बी गुप्ता पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की भी गुडबुक्स में थे तो उनकी उच्च प्रशासनिकक्षमता को देखते हुए अब गहलोत सरकार ने भी उन पर विश्वास जता दिया है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान ब्यूरोक्रेसी के मुखिया डीबी गुप्ता मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे। जानकार सूत्रों की माने तो मुख्यमंत्री के स्तर पर इसका सिद्धांतत: फैसला हो गया है।डीबी गुप्ता का कार्यकाल 30 सितंबर 2020 तक रहेगा।

Share This