बुधवार, 20 नवंबर 2019

पोदार काॅलेज में भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन

नवलगढ़ - दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था सेठ जी.बी. पोदार काॅलेज के डाॅ. रामनाथ ए. पोदार सभागार में भौतिक विज्ञान विभाग के द्वारा कार्यशाला  का आयोजन किया गया। कार्यशाला  का शुभारम्भ सरस्वती वंदना से किया गया। पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  डाॅ. वी.एस. शुक्ला ने आगतुंक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया साथ ही पधारे हुए प्रशिक्षकों  का परिचय करवाया। कार्यषाला में विवेकानंद ग्लोबल विश्व विधालय जयपुर से डाॅ. वाई. के. विजय, डाॅ. मीनल बाफना, अग्रवाल पी.जी. काॅलेज, जयपुर से डाॅ. अंकित कुमार गुप्ता, श्री नमन माथुर प्रषिक्षक के रूप में पधारे। 
प्रशिषकों द्वारा भौतिक विज्ञान की नवीन तकनीकों के प्रयोग विद्यार्थियों को बताये गये। साथ ही स्वयं प्रयोग पर बल देते हुए विद्यार्थियों को उपकरणों के माध्यम से सिखाया गया। विद्यार्थियों ने जाना कि भौतिक विज्ञान में किस प्रकार नवीन प्रयोग किये जा रहे हैं। महाविद्यालय के लगभग सौ विद्यार्थियों ने इस कार्यशाला  में भाग लिया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने आगतुंक सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों  का धन्यवाद ज्ञापित किया। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार का मानना है कि ऐसी कार्यशालाएं  काॅलेज स्तर पर आयोजित होती रहनी चाहिए ऐसी कार्यशालाओं  के माध्यम से भौतिक विज्ञान के विद्यार्थियों को नवीन तक प्रयोगों की जानकारी मिलती है जो इनके लिए बहुत ही हित कर होती है। काॅलेज प्रबंधन विद्यार्थियों के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्यषालाएँ आयोजित करवाता रहेगा जिससे विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को नवीनतम जानकारी मिलती रहे।




Share This