सोमवार, 16 मई 2022

पोदार काॅलेज को मिला ‘‘नेशनल एजुकेशन ब्रिलियंस अवार्ड - 2022’’




नवलगढ
-दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट, नवलगढ द्वारा संचालित सेठ जी. बी. पोदार काॅलेज, नवलगढ को हाइपिज मिडिया ग्रुप, एजुकेशन कनेक्ट प्लस, एम.एस.एम.ई. भारत सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार तथा सामुदायिक शिक्षा के उन्नयन हेतु NEBA Educational Summit – 2022  में ‘‘नेशनल एजुकेशन ब्रिलियंस अवार्ड - 2022’’ से सम्मानित किया गया।

NEBA Educational Summit – 2022 15 मई, 2022 को वेलकम होटल आई.टी.सी. द्वारका, नई दिल्ली मंे आयोजित हुआ। इस अवसर पर पोदार काॅलेज प्राचार्य डाॅ. सत्येन्द्र सिंह ने यह पुरूष्कार ग्रहण किया। एम.एस.एम.ई. मन्त्रालय भारत सरकार व हाइपिज मिडिया ग्रुप द्वारा आयोजित NEBA Educational Summit – 2022  में देशभर से 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। पोदार काॅलेज को यह अवाॅर्ड गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचार तथा शैक्षिक उन्नयन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया।

पोदार काॅलेज को यह अवाॅर्ड मिलने पर पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी  निदेशक श्री एम.डी. शानभाग, सी.ई.ओ. सुबेनाॅय तालुकदार, उप-प्राचार्य डाॅ. विनोद सैनी ने प्रसन्नता व्यक्त की।

पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राजीव के. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने खुशी व्यक्त की तथा पोदार ट्रस्ट द्वारा षिक्षा के क्षेत्र में शैक्षिक उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्याें के लिए बधाई दी।


Share This