Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद जुझार सिंह को श्रद्धांजलि दी

कोटा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने रविवार को कोटा पहुंचकर पूर्व मंत्री  भरत सिंह के पिताजी एवं पूर्व सांसद  जुझार सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कोटा के सिविल लाइन्स स्थित निवास पर शोक बैठक में स्व. सिंह के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किये। राजे ने स्व. जुझार सिंह जी से जुडे संस्मरणों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश को उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा कि वे एक अच्छे नेता थे और  उन्होंने लोगों की मन से सेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. सिंह की आमजन से जुडे़ विषयों पर अच्छी समझ थी और इस कारण हाड़ौती के लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव बना रहा। राजे ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा और परिजनों यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बैठक में सांसद  ओम बिरला, राजस्थान हज कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान, विधायक  अशोक परनामी,  प्रहलाद गुंजल,  चन्द्रकांता मेघवाल,  संदीप शर्मा,  विद्याशंकर नन्दवाना एवं हीरा लाल नागर सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।