खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़. किशमस डे
के पूर्व दिवस पर कसबे की शिक्षण संस्थाओ में मेरी क्रिसमस पर्व पुरे
उल्लास के साथ मनाया गया। नन्हें-मुंहे बच्चो ने सांता की वेशभूषा पहन अपने
साथियो को उपहार बांटे। पालीराम बृजलाल सीनियर स्कूल ,टैगोर पब्लिक
स्कूल,एसएसएम इंटरनेशनल स्कूल ,दिल्ली पब्लिक स्कूल ,विकास स्कूलों में
विभिन्न आयोजन आयोजित किये गए।टैगोर पब्लिक स्कूल में एकेडमिक डाइरेक्टर
दीक्षा अहलावत के आतिथ्य में प्राचार्य रणधीर काजला की अध्यक्षता में ,पीबी
स्कूल में समन्वयक प्रदीप शर्मा और प्राचार्य उम्मेदसिंह के निर्देशन
में,एसएसएम इंटरनेशनल स्कूल में प्राचार्य पुष्पा रोहिला के निर्देशन में
कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
