म्यूजिक इन दा पार्क’ के तहत सेंट्रल पार्क में होगा सितार वादन
जयपुर। गुलाबी नगर के ऎतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर शनिवार, 10 दिसम्बर को शाम 5.00 से 6.00 बजे तक राजस्थान पुलिस द्वारा बैंण्ड वादन की सुरमधुर स्वर लहरियां बिखेरी जायेंगी। ’म्यूजिक इन दा पार्क’ कार्यक्रम के तहत सेंट्रल पार्क में 7.00 से 8.30 बजे तक देश के ख्यातनाम सितार वादक उस्ताद सईद परवेज द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दोनों ही कार्यक्रमों में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे की पहल पर जनवरी, 2015 से शुरू किए इस बैण्ड वादन कार्यक्रम का स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों ने हर शनिवार को इसका आनन्द लिया था। अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया यह कार्यक्रम 10 दिसम्बर से पुनः शुरू करवाया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार जेडीए, राजस्थान पुलिस, सेना और पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा। अल्बर्ट हॉल पर माह के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सेना द्वारा तथा दूसरे और चौथे शनिवार को पुलिस द्वारा बैण्ड वादन किया जाएगा। राजस्थान पुलिस अकादमी का केन्द्रीय बैंण्ड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुतियां देता रहा है। यह बैंण्ड देश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को बैंण्ड की धुन के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने में इस बैंण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसी तरह प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को स्पीक मैके के सहयोग से सेंट्रल पार्क में आयोजित किए जाने वाले ’म्यूजिक इन दा पार्क’ कार्यक्रम भी 10 दिसम्बर से पुनः शुरू करवाया जा रहा है। जिसमें पहली प्रस्तुति सितार वादक उस्ताद सईद परवेज द्वारा दी जाएगी। 14 जनवरी को संतूर वादक पंडित शिव कुमार, 11 फरवरी को बांसुरी वादक पंडित रोनू मजूमदार, 11 मार्च को सूफी वदाली ब्रदर्स और 8 अप्रेल को वोकल पंडित अजय पोहंकर द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएंगी।