खबर - जगत जोशी
रावतसर:- निकटवर्ती ग्राम पोहड़का रोही मे मंगलवार सांय एक युवक ने शीशम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर लि। सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस व परिजनो ने मृतक के शव को पेड से उतार कर रावतसर के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी मे रखवाया व पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनो को सौप दिया। इस सम्बन्ध मे मृतक के भाई नेतराम पुत्र मनीराम नायक निवासी किशन पूरा दिखनादा ने स्थानीय पुलिस थाने मे मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया कि मंगलवार सांय लगभग छः बजे के आसपास उसके भाई राजकुमार पुत्र मनीराम नायक जो चक 11 एनडब्ल्यूडी मे सिलाई सेंटर का काम करता है ने फोन कर कहा कि अगर परिजनो को उससे मिलना है तो आधे घण्टे मे उसके पास आ जाओ अन्यथा उसकी लाश ही मिलेगी । परिजन उसके पास पहुचते उससे पहले राजकुमार ने पोहड़का रोही स्थित खेत मे शीशम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक पिछले दो साल से रामपूरा मटोरिया मे रह कर सिलाई सेंटर चलाता था । आत्महत्या के कारणो का अभी तक पता नही चल सका। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
