Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

क्षितिज स्कूल में दी स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां

खबर - विकास कनवा

उदयपुरवाटी। कस्बे की क्षितिज मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा क्लब उदयपुरवाटी के द्वारा  मौसमी बीमारियों मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया, स्वाईन फ्लू एवं तम्बाकू उत्पादों से होने वाले दूष्प्रभावो से सम्बन्धित जानकारी विघालयों में दी रही है। स्वास्थ्य विभाग की और से नोडल अधिकारी राकेश सैनी व  विद्यालय स्टाफ ने विधालय में मच्छर जनित एवं जल जलित बीमारियों एवं तम्बाकू के दुष्प्रभावो की जानकारी दी गई । तम्बाकू से हाने वाले दूषपरिणामों व कोटपा नियम के सम्बन्ध में कहा की तम्बाकू उत्पादों से बने बीड़ी, सिगरेट, व गुटखा आदि के सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले हानिकारक प्रभाव जैसे केन्सर का होना के सम्बंध में बताया गया। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तम्बाकू उत्पादों को दूकान से न लाने हेतु एवं न बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया। यदि किसी बच्चे के माता व पिता तम्बाकू उत्पाद लाने हेतु बाधित करते है तो दोनों गैर कानूनन अपराधी है। इस कार्यक्रम के द्वारा आमजन को मौसमी बिमारियों, मच्छर जनित, जल जलित बीमारियों एवं तम्बाकू से होने वाले दुषप्रभावो के बारे में जागृत किया जा रहा है। इस अवसर पर   विद्यालय निर्देशक रमेश सैनी, किशन लाल कुमावत, सुनीता सैनी, विनोद कुमार सैनी, रमेश सैनी, दीतेंद्र कल्याण ,सुनील ढेनवाल, बृजेश वर्मा आदि उपस्थित रहे.