Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

फ्रेशर पार्टी का आयोजन

खबर - दर्पण खंडेलवाल
पिलानी -बी.के बिरला परिसर में नवआगन्तुक विद्यार्थियों के लिये फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मु2य अतिथि डॉ.पी.एस. भटनागर थे । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर एंव गणेश वंदना से किया गया। इस अवसर पर संस्था निर्देशक डॉ.पी.एस. भटनागर नें अतिथियों का स्वागत किया और कहा की नवआगन्तुक  विद्यार्थियों के स्वागत के लिये इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका उदेशय विद्यार्थियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है जिससे वे एक बेहतर मुकाम हासिल कर सकें । कार्यक्रम प्रभारी गरिमा रूगंटा, मोनिका ज़ागिड, अंकित शर्मा, डॉ.दीशा मील और भाग्यश्री ने बताया कि इस मौके पर र6ेप वॉक, गायन, नृत्य, नाटक आदि कार्यक्रमों का आयोंजन किया गया। निर्णायक अभिषेक कुमार व  देबूजीत भट्टाचार्य द्वारा इंजिनियर कॉलेज में मिस्टर फ्रेशर रजत रंजन व मिस फ्रेशर वैशाली और बी.एस.सी/बी.कॅाम कॉलेज में मिस्टर फ्रेशर कपिल व मिस फ्रेशर विनिता को चुना गया। जिसमें कार्यक्रम छात्र प्रभारी देवांश भटनागर थे। इस अवसर पर श्रीमति उमा भटनागर, प्रो.श्रीधर बी.डान्डिन, डॉ.एल.सोलंकी और डॉ.आर.पी.शर्मा व समस्त शिक्षकगण मौजुद थे।