खबर -पवन शर्मा
कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगा भाग
सूरजगढ़ ।
वीर सपूतों की धरा समझी जाने वाली शेखावाटी में केवल सैनिक ही नहीं बल्कि
इस धरा में जन्म लेने वाले युवाओ ने अब सेना के साथ साथ खेलकूद स्पर्धाओं
में भी अपना नाम कमाना शुरू कर दिया है। झुंझुनू जिले की धरा में जन्म लेने
वाले युवा अब खेलकूद में भी काफी आगे बढ़ने लगे है। इस कड़ी में अब फरट
पंचायत के बिजौली गांव के पियूष कुमार ने भी कुश्ती की राज्य स्तर की
प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर क्षेत्र ही वरन अपने पुरे जिले व
शेखावाटी का नाम रोशन किया है। बिजौली गांव निवासी और कुलोठ कलां के राजकीय
उच्च माध्यमिक विधालय में अध्यनरत पियूष कुमार ने रींगस में आयोजित राज्य
स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में (55 किग्रा.) में झुंझुनूं जिले का
प्रतिनिधत्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है।
मिटटी के लाल की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। बुधवार को
कुलोठ कलां के स्कूल और बिजौली गांव में ग्रामीणों ने छात्र पियूष और
उसके प्रशिक्षक शारीरिक शिक्षक विजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। छात्र
के प्रशिक्षक विजय सिंह ने बताया की पीयुष कुमार के गोल्ड मैडल जितने का
बाद उसका चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। वह अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता
में अपना दमखम दिखाएगा। ग्रामीणों द्वारा आयोजित किये गए सम्मान समारोह में
कुलोठ कलां सरपंच प्रतिनिधि व पूर्व जिप सदस्य रामवतार धोलिया, फरट के
पूर्व सरपंच अशोक काजला, प्रधानाचार्य संजय झाझडिया,सचिन कुमार सहित अन्य
ग्रामीण मौजूद थे।
