जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान किये गये वादे तय समय सीमा में पूरे हों। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों की जो-जो भी समस्याएं और मांगें मेरे समक्ष आई हैं, वो मेरे सामने टेबल पर हैं, इनमें से कई पूरी हो चुकी हैं और जो बाकी हैं, उन पर हमें तेज गति से काम करना है। मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों को विधानसभावार जो निर्देश दिये थे, उनकी प्रगति रिपोर्ट भी मांगी।
मुख्यमंत्री ने अलवर के पुलिस अन्वेषण भवन में आयोजित विधानसभावार समीक्षा बैठक में अलवर जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, शासन सचिवों की मौजूदगी में साफ कहा कि उन्हें हरहाल में परिणाम चाहिए। इस दौरान अलवर कलक्टर श्री राजन विशाल ने जनसंवाद कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्रवार पूर्ण हो चुके कार्यों, लम्बित कार्यों और विभिन्न मांगों पर की जा रही कार्यवाही के बारे में जानकारी दी।
मुंडावर में एडीजे कोर्ट खोलने की घोषणा
श्रीमती राजे ने मुंडावर में नया एडीजे कोर्ट खोलने की घोषणा की। उन्होंने बहरोड़ राजकीय महाविद्यालय में भूगोल विषय को स्व वित्तपोषित के स्थान पर राज्य वित्तपोषित करने की घोषणा भी की।
स्कूल क्रमोन्नयन तय समय में हों
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सैकण्डरी स्कूलाें को सीनियर सैकण्डरी स्कूलों में क्रमोन्नत करने के कार्य में तेजी लाई जाये और इसे तय समय में पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में की गई स्कूल क्रमोन्नयन की घोषणा यदि किसी कारण से लंबित है, तो उसे शीघ्र पूरा किया जाये। उन्होंने अलवर जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आये स्कूल क्रमोन्नयन के प्रस्तावों की सूची तैयार कर नियमानुसार क्रमोन्नत करने के निर्देश दिये।
खोदी गई सड़कों की मरम्मत जल्द हो
बैठक में अमृत योजना के तहत हो रहे कार्यों तथा सीवरेज लाइन के लिए सड़कों की खुदाई के बाद उनकी सही ढंग से मरम्मत नहीं किये जाने की जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने बेहद तल्ख अंदाज में निर्देश दिये कि जहां-जहां भी रोड कट किये जायें, काम पूरा होने के बाद तुरंत उनकी मरम्मत की जाये, ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।
उन्होंने कहा कि सभी सड़कों की सूची बनाई जाये और कहीं कोई कार्य लंबित हो तो उसे शीघ्र शुरू कर तय समय पर पूरा भी किया जाये। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग और एजेंसी खराब सड़कों का जायजा ले और जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर उन्हें शीघ्र दुरूस्त करे।
मुख्यमंत्री को बैठक में जिला कलक्टर ने जानकारी दी कि जिले में रोजगार मेलों का आयोजन कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। मुंडावर और नीमराणा में लगाये गये रोजगार मेलों में 800 से अधिक युवाओं को रोजगार दिया गया तथा अभी और रोजगार मेलों का आयोजन किया जायेगा।