खबर - विकास कनवा
कुमावास मुख्यमंत्री
जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण का उद्घाटन ग्राम पंचायत कुमावास में
किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सेवानिवृत्त शिक्षक रामनिवास शास्त्री परसरामपुरा थे। विशिष्ट अतिथि जिला
परिषद सदस्य दिनेश सुंडा, उप सरपंच टीकूराम, पंच जयराम, श्रीराम, पंचायत
प्रसार अधिकारी शीशराम डूडी व जेईएन मनोजकुमार सुईवाल थे। अध्यक्षता गांव
के सरपंच बजरंगसिंह ने की। इस मौके पर अतिथियों ने जल बचाने का आह्वान किया
और कहा कि योजनाएं के भरोसे ना रहे। खुद के अंदर पानी बचाने का प्रण लें
और अपनी पीढी के भविष्य को सुरक्षित करें। कार्यक्रम में ग्रामसेवक
मुकेशकुमार, कनिष्ठ लिपिक शीशराम बोयल, सामाजिक कार्यकर्ता रणधीरसिंह
खीचड़, सरदारसिंह सैन, श्रवणकुमार खेतान, श्रवणकुमार खीचड़, रामनिवास
मेघवाल, प्रदीप, शिवचंद खीचड़, विक्रम शर्मा, ओमप्रकाश आदि मौजूद थे। अंत
में पशु चिकित्सा अधिकारी विजयकुमार ने आभार जताया।
