रविवार, 27 मई 2018

भाजपाइयों ने सुनी मन की बात

खबर - पवन शर्मा 
सूरजगढ़ । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रति भाजपाइयों का जोश और जूनून रविवार को भी बरकरार रहा। भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने वार्ड न. 12 में मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, पार्षद राकेश नांदवाला , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अध्यक्ष संदीप शर्मा, भाजपा नगर मण्डल महामन्त्री सन्तोष कुमावत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष उमेद कुमावत,किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्यवीर धिवा,दयानन्द सैनी, कमल सैन, बृजमोहन, जीवण सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। 

Share This