Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

जयपुर जिला ताइक्वांडो टीम के चयन ट्रायल में शास्त्री स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन



जयपुर। राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में जयपुर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा राजस्थान राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 के लिए जयपुर जिला टीम के चयन हेतु चयन ट्रायल का आयोजन 6 सितंबर 2026 को रोजास विला बैंक्वेट हॉल, आगरा रोड, जयपुर में किया गया।


चयन ट्रायल में शास्त्री स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। क्लब के 12 खिलाड़ियों—मोनिष्का जोशी ,विनय राज शर्मा, हिपेश कुमार सोनी, दीपिका केशवानी, हिताशी नागपाल, गर्व झेटवानी, मानसव सैनी, अंकित प्रजापत, तनवीर प्रजापत, कृष्णा गुप्ता, युगांत सैनी एवं नकेश मीणा—का जयपुर जिला टीम के लिए चयन हुआ।


चयनित खिलाड़ी आगामी राजस्थान राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 में जयपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन क्योरुगी एवं पूमसे दोनों वर्गों में हुआ है।


इस शानदार उपलब्धि पर शास्त्री स्पोर्ट्स क्लब के महानिदेशक श्री अंशुमान शास्त्री जी ने कोच दीपिका केशवानी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


शास्त्री स्पोर्ट्स क्लब के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्लब एवं जयपुर जिले में खुशी का माहौल है। सभी चयनित खिलाड़ियों से आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जयपुर का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई गई।