Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गुरुजी की श्रद्धांजलि सभा में उमड़े ग्रामीण, गौमाता को दलिया खिलाकर दी सेवा की आहुति



श्रीजी जानकीनाथ गौशाला में स्व. नाथूराम दाधीच गुरुजी की स्मृति में गोस्वामणी का आयोजन, श्रद्धासुमन अर्पित कर किया पुण्य स्मरण

खिरोड़। कस्बे की श्रीजी जानकीनाथ गौशाला में रविवार को स्वर्गीय नाथूराम दाधीच गुरुजी की स्मृति में गौमाता सेवार्थ गोस्वामणी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। दाधीच परिषद के महामंत्री पवन दाधीच के सौजन्य से गुरुजी के 32वें पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर गौसेवा की और गुरुजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:15 बजे पं. कृष्ण कुमार शर्मा के सानिध्य में गौमाता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने गोस्वामणी में सहभागिता निभाते हुए गौमाता को श्रद्धापूर्वक दलिया खिलाया। पूरे आयोजन में गौसेवा, भक्ति और सामाजिक एकजुटता का भाव देखने को मिला।



इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ग्रामीणों ने स्व. नाथूराम दाधीच गुरुजी के व्यक्तित्व एवं उनके स्मरणीय योगदान को याद करते हुए उनके चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को याद किया।


कार्यक्रम के दौरान गौशाला व्यवस्थापक रतनलाल शर्मा ने गौमाता की प्रतिमा भेंट कर श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों का सम्मान किया। वहीं श्यामलाल दाधीच एवं बनवारी लाल शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों, ग्रामीणों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर खिरोड़ जीएसएस अध्यक्ष रामनिवास काजला, हनुमान सिंह शेखावत, बृजेंद्र सिंह मोहनवाड़ी, कृष्णकांत शर्मा, दिनेश शाह, पूर्व सरपंच सतीश भींचर, बिजेश गुर्जर, योगेंद्र सिंह शेखावत, सुमेर सिंह शेखावत, शक्ति सिंह शेखावत, प्रदीप शर्मा, सांवरमल शर्मा, भोम सिंह शेखावत, महावीर प्रसाद रक्षावत, जगदीश प्रसाद मीणा, दुलीचंद वर्मा, सुभाष शर्मा, पवन शाह, पूरणमल सोनी, महिपाल सिंह शेखावत, महेंद्र सिंह बालापोता, दीप सिंह शेखावत, पर्वत सिंह, मूल सिंह, जयपाल सिंह, सीताराम दर्जी एवं नंदकिशोर रक्षावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों ने गौसेवा के साथ स्व. गुरुजी की स्मृतियों को संजोते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।