राज्यपाल ने उच्च शिक्षा मंत्री को रिपोर्ट की प्रतिलिपि दी
जयपुर। राज्यपाल एवं कुलाधिपति  कल्याण सिंह के निर्देश पर दौसा कॉलेज में नकल मामले की हुई जांच की रिपोर्ट राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति ने बुधवार को राजभवन भेजी। राज्यपाल ने इस प्रकरण पर आवश्यक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट की छाया प्रति उच्च शिक्षा मंत्री  कालीचरण सराफ को व्यक्तिश: प्रदान की। राजस्थान विश्वविद्यालय ने रिपोर्ट की प्रति कॉलेज शिक्षा के आयुक्त को भी आवश्यक कार्यवाही के लिए भी सीधे भेजी है।बुधवार को सायं राज भवन में  सराफ ने राज्यपाल  सिंह से मुलाकात की।