Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

स्कूल बैग वितरित

खबर - मोहममद यासीन फारुकी 
जोधपुर डिवीज़न हेड 
जोधपुर राष्ट्रीय विश्वविद्यालय द्वारा संचालित जोधपुर डेंटल कॉलेज जनरल हॉस्पिटल के द्वारा ग्राम डोली स्थित आदर्श पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय व आदर्श चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में 500 विधार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गये। विश्वविद्यालय के डेंटल विभाग की उप-प्राचार्या डॉ. सुमिता कास्वां ने बताया कि जागरूकता के साथ-साथ नियमित रूप से जोधपुर डेंटल कॉलेज के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों हेतु निःशुल्क दन्त जाँच शिविर का आयोजन कर लाभन्वित किया जाता है एवं भविष्य में भी ग्रामीण से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ग्राम डोली के सरपंच कियानाराम मेद्यवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में ग्राम पंचायत भी अपने स्तर पर शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्य में जुट गयी है तथा पेम्पलेट वितरण के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में डॉ.दीपेश सिंह डॉ छाया छाबड़ा एवं डॉ निक्कू नेबवानी, भगाराम पटेल, लिखमाराम गर्ग, बद्रीनारायण सुथार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन डेन्टल कॉलेज के इन्टर्न्स डॉ.चारू माथुर, डॉ देबोरत राज खोवा, डॉ.गिरजा गहलोत, डॉ. चन्द्रकला चैधरी ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय वयवस्थापक मदनलाल मेद्यवाल ने किया।