जयपुर।  जयपुर विकास प्राधिकरण शहर के प्रमुख स्थलों पर  जनसुविधा की दृष्टी से उपयोगी कार्यों को मूर्तरूप दे रहा है . इसके तहत सुशीलपुरा पुलिया के विस्तार से लेकर बस शेल्टर्स की मरम्मत एवं जवाहर सर्किल पर गेट वे ऑफ़ राजस्थान के शेष कार्यों को पूरा करवाया जायेगा .  जेडीए आयुक्त री शिखर अग्रवाल के निर्देशानुसार शहर में अजमेर रोड पर सुशीलपुरा पुलिया के विस्तार का कार्य शुरू किया गया है . इसके तहत लेन बांधने का कार्य किया जा रहा है . इस कार्य से आने वाले समय में अजमेर रोड , वैशाली नगर सहित सैकड़ों आवासीय कॉलोनियों के लोगों को यहाँ से निकलने के लिए पर्याप्त जगह मिल सकेगी तथा वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो सकेगी . जेडीए द्वारा जवाहर सर्किल पर राजस्थान पत्रिका द्वारा बनाये गए गेट वे ऑफ़ राजस्थान के तहत शेष रहे कार्यों को पूर्ण किया जायेगा . इसके तहत रविवार को  गेट के पीछे बनी कोठरियों को ध्वस्त कर वहां कलाकारों की विहंगम प्रस्तुतियों के लिए ओपन मंच , फव्वारे व हमारी स्थापत्य कला को दर्शाती छतरियां बनवाई जाएँगी . इस कार्य पर जेडीए करीब ३ करोड़ रुपये व्यय करेगा . यह कार्य नवम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा . इन दिनों जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर जेडीए द्वारा निर्मित जवाहर सर्किल एक पर्यटक स्थल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है . जेडीए शहर के ५४ बस शेल्टर्स की मरम्मत कर उन्हें जनसुविधा की दृष्टि से दुरुस्त करवा रहा है . ये सभी बस शेल्टर्स जयपुर नगर निगम की देखरेख में बनाये गए थे , जिनकी मरम्मत अब जेडीए करवा रहा है . इसके तहत शेल्टर्स में कुर्सियां लगवाने , फर्श तथा अन्य कार्य करवाकर इन्हें सुविधाजनक बनाया जा रहा है . जेडीए जवाहर लाल नेहरू मार्ग , सहकार मार्ग तथा क्वींस रोड पर स्थित ऐसे ५४ बस शेल्टर्स को दुरुस्त करवाएगा .