Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

गंदे पानी की निकासी मांग को लेकर प्रदर्शन

खबर - पवन शर्मा 
ईओ ने मौके पर पहुंच कराया लोगो को शांत 
सूरजगढ़.कस्बें के वार्ड़ सात में सालभर से गंदे पानी की निकासी के  अभाव में जमा हो रहे गंदे पानी और कीचड़ के कारण लोगों का वार्ड में रहना बेहाल हो रहा है। इस बात से नाराज लोगो ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था की गंदे पानी के जमाव के कारण उनका यहां रहना मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी के कारण मच्छर-मक्खियों के पैदा होने के कारण उनमे महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का आरोप था की पालिका प्रशाशन को गंदे पानी की निकासी के लिए कई बार अवगत करवाया जा चूका है लेकिन पालिका प्रशाशन उनकी इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। प्रदर्शन की सूचना पर 
 पालिका ईओ राघवसिंह भी मौके पर पहुंचे और वार्ड वाशियो को समझाहिश कर शांत किया। और लोगों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान गणेश चेतीवाल, रोहिताश ,बजरंगलाल ,बाली ,सुनीता,विजय कुमार सहित अन्य वार्डवाशी मौजूद थे।