| बगड़ एसपी रूंगटा में छात्रा की चतुर्थ जिला मैरिट पर खुशी मनाते अतिथि व स्टाफ सदस्य |
खबर - अनुज शर्मा
बगड़। एसपी रूंगटा आचार्य संस्कृ त कॉलेज ने लगातार दुसरे वर्ष भी जिला मैरिट में परचम फहराया है। कॉलेज में वरिष्ट उपाध्याय की परिक्षा में छात्रा संगीता पूनिया पुत्री चरणसिंह पूनिया केहरपुरा खुर्द ने 75.20 प्रतिशत अंको के साथ जिला मैरिट में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया है। महात्मा ज्योतिबा फूले विचार मंच के संरक्षक सतीश कुमार सैनी व पटवारी कॉलेज के प्रबंधक देवेन्द्र बिजारणिया के आतिथ्य में छात्रा का सम्मान कर मिठाई बांटी व छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कॉलेज के विक्रमसिंह राजपुरोहित, व्याख्याता पवन शर्मा, सुभाषचंद्र आल्हा, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।