नोखा. नोखागांव की रोही में एक घायल हिरण को ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार व्यास ने अपने साथियों के साथ काफी मश्क्कत कर बचाया। व्यास ने बताया कि शनिवार को मैं मेरे खेत की तरफ जा रहा था कि इतने में ही गांव की रोही में हिरण खेल रहा था कि चार पांच जंगली कुत्ते ने एक साथ मिलकर हिरण को घेर लिया और हिरण को पकड़कर मारने लगे। मैने अपने साथियों विप्र फाऊण्डेशन के रमेश कुमार व्यास, वन विभाग के हनुमान नाई, खियाराम बैरड़, उपसरपंच अमित कुमार को बुलाकर कुत्तों का पीछा किया और हिरण से छुड़वाया। तब तक हिरण घायल हो गया। हिरण को घायल अवस्था में गांव लाये। जहां पर हिरण का प्राथमिक उपचार किया। तत्पश्चात व्यास ने हिरण को मुकाम उपचिकित्सा केन्द्र सुपुर्द्ध कर इलाज करवाया। शाम तक हिरण की हालत में काफी सुधार है। उपसरपंच अमित व्यास ने बताया कि बरसात के मौसम में पशु, पक्षियों की हालत बहद चिंता जनक हो रही है। गांव में एक पशु चिकित्सालय खोला जाना चाहिए। जिससे गंभीर हालत घायल पशु पक्षियों को समय रहते उपचार मिल सके।
- Home-icon
- Rajasthan
- _Division संभाग
- __Jaipur Division
- __Jodhpur Division
- __Bikaner Division
- __Ajmer Division
- __Udaipur Division
- __Bharatpur Division
- __Kota Division
- __Sikar Division
- __Pali Division
- __Banswara Division
- _Business
- _Entertainment
- _SiteMap
- _Error Page
- Politics
- Video
- _Rajsamachar Youtube Chaneel
- Crime News
