खबर - पवन दाधीच
खिरोड़ -
बसावा गांव में धामाणी जोहड़ी में स्थित धामाणी धाम में शुक्रवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश याया के साथ हुआ। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई। इस मौके पर कथा प्रवचन कर रहे पं. मनोज झाड़ेली ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा कल्याणकारी ग्रंथ है जिसके सुनने मात्र से ही मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते है। इसलिए भागवत कथा को एकाग्रचित्त होकर सुनें। कथा वाचक ने भागवत कथा अनेक ग्रंथों का वर्णन करते हुए विस्तार पूर्वक समझाया। इस मौके पर धाम के महंत शिवदास, ताराचंद दाधीच, शेखर शर्मा, शिवकरण यादव,बनवारीलाल यादव, श्रीराम यादव, विक्रम यादव, घासीराम यादव, प्रदीप यादव, वासुदेव टेलर, गोपाल खैंटा आदि मौजूद थे।