अंबेडकर सर्किल पर पुष्पांजलि व विचार गोष्ठी का आयोजन
सीकर।
शहर के डॉ. अंबेडकर सर्किल पर आज प्रात: संविधान दिवस के उपलक्ष मे
सामाजिक न्याय सेवा संस्थान के तत्वाधान विविध आयोजन हुए। अंबेडकर सर्किल
पर प्रात:11 बजे बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि व विचार
गोष्ठी का आयोजन हुआ। विचार गोष्ठी में वक्ताओ ने संविधान की पालना व रक्षा
की शपथ दिलाई।
डॉ.
अंबेडकर विचार प्रचार प्रसार संस्थान के अध्यक्ष व सामाजिक न्याय संस्थान
के सचिव बीरबल सिंह बरवड़ ने बताया कि संविधान दिवस के उपलक्ष में डॉ.
अंबेडकर सर्किल पर पुष्पांजलि के पश्चात 12 बजे परमार्थ आश्रम के
निराश्रित बच्चो को फल वितरित किए गए।
इस
मौके पर डॉ.सी.एम कटारिया,संस्थान अध्यक्ष शहाबुद्दीन गौड़, पूर्व
उप-रजिस्ट्रार औंकारमल वर्मा,रिटा.अधिशाषी अभियंता सुंडाराम
पालीवाल,इजि.हरलाल सिंह सुंडा,किशन सिंह अध्यापक,ओमप्रकाश गुरावा,एडवोकेट
ईश्वरलाल यादव,सुरेश पालीवाल,मातादीन सैनी,हनुमान प्रसाद रैगर,परमेश्वर लाल
सर्वा,निर्मल कुमार,परमार्थ आश्रम के मंत्री महेश शर्मा,कोषाध्यक्ष जगदीश
शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सचिव बीरबल
सिंह बरवड़ ने किया।
