खबर - जीतेन्द्र वर्मा
इन्दिरा गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस कार्यालय मे
बून्दी।पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयन्ती पर एनएसयूआई की ओर
से जिला कांग्रेस कार्यालय मे ध्वजवन्दन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सभी
ने कांग्रेस पार्टी के ध्वज का वन्दन करते हुए संघर्श का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि गुर्जर ने की। राजस्थान युवा
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा ने ध्वजवन्दन कार्यक्रम का
शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए चर्मेश शर्मा ने कहा कि
पूर्व प्रधनमंत्री इन्दिरा गांधी से सभी को प्रेरणा ग्रहण करनी चाहिए।
इन्दिरा गांधी ने वास्तविक अर्थो में अपने जीवन मे त्याग, तपस्या और बलिदान
का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष हरि गुर्जर ने कहा कि इन्दिरा गांधी ने विपरीत
परिस्थितियों मे देश को नई राह दिखाई। कार्यक्रम मे एनएसयूआई के पूर्व
जिलाध्यक्ष रोहित बैरागी, महावीर मीणा, जिला महासचिव आकाश चैधरी, हनुमान
मीणा आदि ने विचार व्यक्त किये।
