Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ट्रेक्टर से नीचे गिरने से एक घायल

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । थाना क्षेत्र के महपालवास गांव के पास सोमवार दोपहर को ट्रैक्टर पर से गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। जीवन ज्योति रक्षा समिति के अशोक जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जाखोद गांव निवासी रोहिताश कुमार ट्रैक्टर पर सवार होकर महपालवास से जाखोद की ओर आ रहा था इसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रैक्टर पर से निचे गिर गया जिसमे वह घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल को समिति की एम्बुलेंस से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सको ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू के बीडीके अस्पताल रैफर कर दिया।