खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी ।कस्बे के निकटवर्ती गांव गुढा़गौड़जी उपतहसील
महाविद्यालय गुढा़गौड़जी कॉलेज के छात्रसंघ उद्घाटन का कार्यक्रम गुरुवार को
समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस
महासचिव विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा थे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. के के
गुप्ता ने की विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह
,केसर देवी गोदारा सामाजिक कल्याण संस्था के अध्यक्ष डॉ हरि सिंह गोदारा
,मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष जयवीर गोदारा, महिपाल महला ,एबीपी
प्रदेश महामंत्री राजू गुर्जर ,महिला महाविद्यालय झुंझुनू के अध्यक्ष नीतू
फोगाट मंचस्थ थी। छात्र संघ समारोह कार्यक्रम में अतिथि द्वारा नवनिर्मित
छात्रसंघ पदाधिकारियों का स्वागत किया गया कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ
किया गया। कार्यक्रम में बिजनेस इन्द्रपुरा ने कहा है छात्र छात्राओं को
सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए पाकिस्तान चुनाव को लोकतंत्र की
प्रथम प्रयोगशाला है। कार्यक्रम में आए हुए अतिथि हरि सिंह गोदारा नेता है
राजकीय महाविद्यालय का नाम स्वामी केशवानंद के नाम रखने का सुझाव देते हुए
कहा कि युवा शक्ति भ्रष्ट एवं जनता को लूटने वाले राजनेताओं से बचने का
आग्रह किया इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष अरविंद कुमार, राजकुमार सिंह
,कुलदीप ढाका, विनोद कुमार, धर्मेंद्र जाखड़, सुनील कुमार, प्रदीप जाखड़,
जयंत मुंड, राजेश डूडी ,राजेन्द्र गुर्जर, राहुल गुर्जर ,सीताराम, संजय
दाधीच ,सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे
