Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

याकूब खान और वाल्मीकि समाज के लोगों ने बचाई गाय के बछड़े की जान

खबर - जयंत खांखरा 
खेतड़ी -सोमवार रात्रि 8:00 बजे करीब जब कस्बे का आधा बाजार बंद हो गया तब अचानक अंधेरे की वजह से रामायण सत्संग मंदिर मुख्य बाजार में नाली पर लगी पट्टी में एक गाय के बछड़े के फंसने पर ग्रामीण एकत्रित हो गऐ। नाली में गाय का बछड़ा बुरी तरीके से फंस गया था तभी घर से बाजार की तरफ आ रहे समाजसेवी याकूब खान और वाल्मीकि समाज के लोगों की सहायता और सूझबूझ से बछड़े को बाहर निकाला और उस की जान बचाईबछड़े को बाहर निकालते समय वाल्मीकि समाज के शशि वाल्मीकि के हाथ की उंगली में चोट भी आई लेकिनग्रामीणों ने सूझबूझ से बछड़े को बाहर निकाल कर तुरंतपैरामेडिकल वेटरनरी स्टाफ महेश सक्सेना को मौके पर बुलाया और बछड़े का इलाज करवाया महेश सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि बछड़े को दर्द निवारक इंजेक्शन दे दिया है अब वह खतरे से बाहर है।इस मौके पर व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता कमल जयदिया और दर्जनभर ग्रामीण उपस्थित रहे।