Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

1985 के बाद राजस्व ग्राम गोरिया धनावता की सड़क का मिट गया नामो निशान

खबर - विकास कनवा
उदयपुरवाटी - कस्बे के निकटवर्ती राजस्व ग्राम गोरिया धनावता मे शनिवार को स्थानीय लोगों का  सड़क को लेकर गुस्सा फूटा सड़क पर स्थानीय लोग व महिलाएं जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने कहा है कि पूर्व विधायक भोलाराम सैनी के समय के बाद आज तक हमारे राजस्व ग्राम गोरिया धनावता में किसी भी विधायक व मंत्री ने सड़क डालने की जहमत तक नहीं उठाई। वोटों के लिए हमारे से आश्वासन दे दे कर सड़क सही करवा देंगे पानी की समस्या दूर करवा देंगे स्कूल खुलवा देंगे अनेक आश्वासन देख कर हमारे वोट लेने आ जाते हैं।विधायक व मंत्री आज तक आकर मुंह तक नहीं दिखाया। राजस्व ग्राम गोरीयां धनावता मैं पूर्व विधायक भोलाराम सैनी 1985 ने सड़क ढलवाई थी उस के बाद सड़क का नामो निशान मिट गया। उदयपुरवाटी से महज 5 किलोमीटर दूरी तय करने में घंटों लग रहा है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई सड़क में आधे आधे फिट के गड्ढे पड़ गए। वहीं दूसरी ओर पानी के लिए महिलाओं को काफी लंबी लाइन लगाकर पानी भरना पड़ता है । कई बार तो पानी भी काफी दूर से लाना पड़ता है। कई बार यहां हादसे हो गए। pwd विभाग को भी कई बार लिखित में शिकायत पत्र देकर अवगत करवा दिया उसके बाद भी जिम्मेदार प्रशासन आज तक   कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय लोगों ने कहा है कि आने वाले चुनावों में विधायक हो या मंत्री हो खामियाजा भुगतना पड़ेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में, भोलाराम वर्मा, नगरमल वर्मा, गोपीचंद वर्मा, भोलाराम गुर्जर, रामेश्वर लाल वर्मा, दिनेश गुर्जर, मनोहरलाल गुर्जर, पूर्व पंच सावरमल गुर्जर, बाबूलाल गुर्जर, देवी लाल वर्मा, सीताराम वर्मा,चेतराम वर्मा,सन्तोश देवी ,विमलेश देवी,ओमादेवी,शकरीदेवी, सहित अन्य ग्राम वासी मौजूद थे।