Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक संपन्न

खबर - जितेश सोनी
चूरू ।
राठौड़ निवास पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष डाॅ. वासुदेव चावला ने आगामी 14 दिसम्बर को होने वाले महिला महाविद्यालय का शिलान्यास एंव भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के बाद उत्सव मनाने और सदस्यता अभियान के बारें में चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चावला ने सभी कार्यकर्ताओं को 14 दिसम्बर को ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का आव्हान किया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदनलाल सैन, जिला महामंत्री श्याम प्रजापत, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र गुर्जर आदि ने बैठक को संबोधित किया। बैठक में मण्डल अध्यक्ष अशोक जोगी, सुजानगढ़ अध्यक्ष रिछपाल बिजारणिया, महामंत्री उमेश, आनन्द गुर्जर, रामस्वरूप, अनिल प्रजापत, ताराचन्द सैनी, बजरंग गौड़, भजनलाल, सुभाष, खींवाराम,प्रभुदयाल, रामपाल स्वामी, केडी प्रजापत, पूनमचन्द सैनी, ओमप्रकाश नाई, तिलोकचन्द, गजानन्द, राधेश्याम, शंभुदयाल, सोहनलाल, गिरधारीलाल, विश्वनाथ जांगिड़, अशोक, चेतन, लिखमीचन्द, गोपाल नाई व केशरदेव प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री श्याम प्रजापत ने किया।