Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सैन्य सम्मान के साथ एएसआई राजवीर को दी अंतिम विदाई

खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़।   शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर सीआरपीएफ कैंप में 168वीं बटालियन के जवान यूपी निवासी संत राम की अंधाधुंध फायरिंग में क्षेत्र के बलौदा गांव निवासी एएसआई राजवीर सिंह मेघवाल की हुई मौत के बाद सोमवार को उनका अंतिम संस्कार पुरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। सोमवार सुबह जब एएसआई राजवीर सिंह मेघवाल का शव उनके गांव पहुंचा तो पूरा गांव गमगीन हो गया। राजवीर की मौत की सूचना और उसका शव देखकर इसके सदमे में उनकी पत्नी शीला और बेटी ज्योति बेसुध हो गई। वही अन्य परिजनों का भी रोरो कर बुरा हाल हो गया। एएसआई की मौत की सूचना पर विधायक श्रवण कुमार ,सांसद प्रतिनिधि और भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत , प्रधान शुभाष पूनिया ,सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ,सरपंच फोरम के अध्यक्ष और बेरला सरपंच वीरसिंह खरड़िया सहित आसपास के क्षेत्रो के अन्य जन प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढंस बंधाया। गमगीन माहौल के बिच उनकी अंतिम उनके घर से रवाना हुई। उनकी अंतिम यात्रा गांव के मुख्य रास्ते के पास ही उनके स्वंय के खेत में पहुंची। यहां शव के साथ आये सीआरपीएफ के कमांडेंट श्यामुद्दीन ,विधायक श्रवण कुमार, भाजपाा नेता सुरेन्द्र अहलावत, प्रधान सुभाष पुनियां, थानाधिकारी कमलेश चौधरी ,सरपंच पति नरेश कुमार सहित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शव पर पुष्प चक्र और पुष्पंजली देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानो ने उन्हें गॉड ऑफ़ ओनर भी दिया। राजवीर के  अविनाश (अनिल ) छोटे बेटे रवि ने उन्हें मुखाग्नि दी। 

मामले की जाँच जारी     
एएसआई पार्थिव शव को लेकर बटालियन के साथ जयपुर से आये कमांडेंड श्यामुद्दीन ने बताया की साथी जवान ने किस कारण से अपने साथियो  गोली मारकर हत्या की है इसके कारणों की जाँच चल रही है वही आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी नौकरी भी गई और उसे सजा भी होगी लेकिन अपने चार जवानों की मौत से सीआरपीएफ काफी आहत हुई है। 

शहीद का दर्जा देने की मांग 
मौके पर मौजूद ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने हमले में मारे गए एएसआई राजवीर को शहीद का दर्जा देने और शहीद का पैकेज देने की मांग की है। विधायक श्रवण कुमार ने कहा की वो सरकार से मांग करते है की जवान को शहीद का दर्जा दे और उनके परिवार शहीद को मिलने वाला पॅकेज दिया जाये। भाजपा नेता सुरेंद्र अहलावत और प्रधान शुभाष पूनिया ने भी बताया की इस संकट की घडी में वे और उनकी सरकार पुरे परिवार के साथ खड़ी है। परिवार को पूरे सम्मान के साथ उनकी उचित आर्थिक मदद भी की जाएगी।   

ये है मामला 
विदित रहे कि सूरजगढ़ उपखंड के बलौदा गांव के राजवीर सिंह मेघवाल सीआरपीएफ में एएसआई के पद पर छत्तीसगढ़ के बासागुड़ा क्षेत्र में तैनात थे। शनिवार शाम को साथी जवान यूपी के संतकुमार ने राजवीर सहित पांच जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें राजवीर सहित चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक जवान घायल हो गया था।