Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आजादी के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पर सरकार के चार साल का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा

खबर - अरुण मूंड
एक लाख से अधिक लोग आएंगे इस कार्यक्रम में
शहीद वीरांगनाओं व गौरव सैनानियों का होगा सम्मान- बाजौर
झुंझुनूं।
राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आगामी 13 दिसंबर के प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम को लेकर जिले में विधानसभा वार चल रही बैठकों का सिलसीला शनिवार को भी जारी रहा। राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण सलाहकार समिति अध्यक्ष (नीम का थाना विधायक) एवं इस कार्यक्रम को आयोजित करवाने वाले प्रेमसिंह बाजौर ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर किसी जिला मुख्यालय पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन झुंझुनूं में किया जा रहा है। यू तो संभाग स्तर पर और राज्य स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए है। लेकिन झुंझुनूं में मुख्यमंत्री द्वारा पहली बार ऐसा आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है। बाजौर ने बताया कि राज्य की मुख्यमंत्री आगामी बुधवार को जिला स्वर्ण जयंती स्टेडियम पर शहीद वीरांगनाओं एवं गौरव सैनानियों के सम्मान समारोह सम्मेलन और राज्य सरकार के चार साल पूर्ण होने पर आयोजित समारोह को संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि इस समारोह में झुंझुनूं संसदीय क्षेत्र के अलावा अन्य नजदीकी जिलों के लोग भी उपस्थित रहेंगे। शनिवार को प्रेमसिंह बाजौर ने सूरजगढ़, चिड़ावा, झुंझुनूं, खेतड़ी, पिलानी, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंच-सरपंचों, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् सदस्यों तथा अन्य भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चार साल के इस बेमिसाल कार्यक्रम में और शहीद वीरांगनाओं के सम्मान समारोह में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाए। उन्होंने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री 1999 से पहले शहादत देने वाले जवानों के आश्रितों उनकी वीरांगनाओं के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करेंगी, जिससे जिले ही नही बल्की राजस्थान के सभी शहीदों को इस पैकेज का लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि देश में राजस्थान पहला राज्य होगा, जो इस तरह की घोषणा शहीदों के सम्मान में उनकी शहादत पर उनके आश्रितोंं को लाभाविंत करने के लिए घोषित करेगा। शनिवार के कार्यक्रमों में सांसद संतोष अहलावत, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष सुंदरलाल, मंडावा विधायक नरेंद्र कुमार खीचड़, भाजपा अध्यक्ष राजीवसिंह शेखावत, राजेश बाबल, चिड़ावा प्रधान कैलाश मेघवाल, सूरजगढ़ प्रधान सुभाष पूनिया, विनोद कुमार झाझडिय़ा, अलसीसर की पूर्व प्रधान बिमला चौधरी, दिनेश धाबाई, महिपाल नूनिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। इससे पूर्व प्रेमसिंह बाजौर उदयपुरवाटी, नवलगढ़ व झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ भी मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर वार्ता कर चुके है और रविवार को संसदीय क्षेत्र के फतेहपुर में भी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक लेंगे।