Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने शिकायत की तो पुलिस ने किया 6 मुलजिमों को गिरफ्तार

खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी -
जिले में चल रहे मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने खेतङी नगर के दीनबंधु टॉकीज में जनसंवाद करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसी कड़ी में ग्रामीणों नेजानलेवा हमला करने के मामले मेंकरमाङीका वृतांत मुख्यमंत्री को बतायातो मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्यवाही करने को पुलिस अधिकारियों को कहा इस पर पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल के दिशा निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र कुमार मीणा ने विशेष टीम का गठन किया, जिसमें थानाधिकारी हरदयाल सिंह एएसआईरामस्वरूप, हेड कांस्टेबल भीम सिंह, अजीत सिंह, रणवीर सिंह, संदीप कुमावत कोमामले में तुरंत कार्रवाई करने को कहा।इस पर थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने पूरी टीम के साथ दबिश देकर 6 मुलजिमों को गिरफ्तार किया जिसमें मुलजिम झंडू राम, बद्री प्रसाद, रामविलास,स्योदान, राजूराम, गोवर्धन को गिरफ्तार किया। इसी मामले में तीन मुलजिम गुङदयाल, मंगलचंद ,सुरेश को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।थानाधिकारी हरदयाल सिंह ने बताया कि दिनांक 4 अक्टूबर को बाबूलाल कुमावत निवासी करमांझीने खेत्री थाने में जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया था।