Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

खबर - पवन शर्मा
प्रतियोगिता आयोजक नौरंग डांगी ने किया शुभारंभ
सूरजगढ़।
लुप्त होते जा रहे भारत के प्राचीन खेल कबड्डी के प्रोत्साहन और युवाओ में इस खेल के प्रति जागरूकता लाने के लिए प्रो कबड्डी की तर्ज पर सूरजगढ़ विधानसभा में 51 हजार रूपए ईनाम की ग्रामीण कबड्डी प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आगाज रविवार को जाखोद गांव से हुआ। प्रतियोगिता का आगाज का आगाज समाजसेवी व भामाशाह नौरंग डांगी ने किया। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए  आयोजक नौरंग डांगी ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को तरासने के लिए उन्होनें गत वर्ष से इस प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया था। प्रतियोगिता में ब्लॉक वाईज मैच कराके उनमें से विजेता टीमों का बुहाना में सेमीफाईनल व फाईनल मैच होगा जिसमें प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को 51 हजार रूपए व प्रत्येक खिलाड़ी को दस ग्राम चांदी का सिक्का, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रूपए व पांच ग्राम चांदी का सिक्का, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21 हजार रूपए की ईनामी राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन करवाने के पीछे समाजसेवी डांगी की सोच है कि कबड्डी हमारा ग्रामीण खेल है इस खेल की गांवों में बहुत सी छुपी हुई प्रतिभाएं है जो आगे आने पर राज्य व नेशनल स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकती है। जरूरत है तो सिर्फ उन्हे तराश कर आगे लाने की हम सिर्फ वो ही काम कर रहे है। ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करने से ग्रामीण परिवेश के खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ता है और उनमे आगे बढऩे की ललक पैदा होती है। आजकल क्रिकेट के अलावा प्रो कबड्डी का भी क्रेज है जिसमें सलेक्ट होने पर खिलाडिय़ों को अच्छा पैकेज मिलता है। पिछले साल शुरू की गई इस प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसको देखते हुए आयोजक नौरंग डांगी ने हमेशा के लिए इस प्रतियोगिता की शुरूआत कर दी। पिछले साल समापन अवसर पर पधारे मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कबड्डी फैडरेशन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत ने क्षेत्र में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन को युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताया था इसी के साथ उन्होनें सरकार से भी ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाडिय़ों को आगे लाने के लिए सहयोग करने की बात कही थी। रविवार को आयोजित पहले चरण में ब्लॉक की सात टीमों ने भाग लिया जिसमें विजेता बेरला की टीम और उप विजेता उरीका रही। विजेता रहे खिलाड़ियों को आयोजकों की ओर से ईनाम स्वरूप चांदी के सिक्के दिए गए। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपकाश शास्त्री व मुरारीलाल ने किया।
युवाओं के लिए तैयार कर रहे है बेहतर प्लेटफोर्म
समाजसेवी एवं भामाशाह क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बेहतरीन प्लेटफोर्म तैयार कर रहे जिससे खेलों में उनका भविष्य बन जाए। वास्तव में कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक नौरंग डांगी ने विधानसभा में खिलाडिय़ों के लिए कबड्डी का एक बेहतरीन विकल्प तैयार किया है। महिनेभर चलने वाली प्रतियोगिता में सूरजगढ़ विधानसभा को आठ ब्लॉकों में बांटा गया है जिसका पहला मुकाबला रविवार को जाखोद ब्लॉक में शुरू किया गया प्रत्येक ब्लॉक से दो टीमें चयनित होंगी। इस प्रकार 16 टीमों का चयन होगा जिनको बुहाना में तीन दिन तक चलने वाले सेमीफाईनल व फाईनल मुकाबलों में आपस में टक्कर होगी जिसमें से विजेता व उप विजेता टीमों का चयन होगा।