खबर - जीतेन्द्र वर्मा
गरीब और जरूरतमंद बच्चों की जरूरत को देखते हुऐ किया जर्सियों का वितरण
बून्दी
- दबलाना स्थित प्राथमिक विद्यालय कंजरबस्ती में गरीब और जरूरतमंद बच्चों
की आवश्यकता को देखते हुऐ बच्चों को जर्सियों का वितरण किया गया। जर्सिया
पाकर छोटे-छोटे बच्चें झूम उठे और चहचहा कर एक साथ कह उटे कि मैडम अब स्कूल
आने मे देर नहीं होगी। यहां दो भाई ऐसे भी थें, जिनके पास केवल एक जोड़ी
कपडे थें, जिन्हें भी कपड़े उपलब्ध करवाये गये।
श्री
महावीर विद्यालय, बून्दी के संचालक नमिता जिन्दल एवं कुश जिन्दल के सहयोग
एवं उमंग संस्थान की प्रेरणा से कंजर बस्ती के गरीब और असहाय छोटे बच्चों
की जरूरत और बढ़ती ठंड को देखते हुऐ 35 बच्चों को जर्सियां वितरित की।
कार्यक्रम में नमिता जिन्दल, कुश जिन्दल, उमंग संस्थान के कृष्ण कान्त
राठौर तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक लालचन्द रेगर मंचासीन रहे।
विद्यालय
की अध्यापिका गणेश कंवर ने संचालन करते हुऐ बच्चों की आवश्यकताओं और
स्थानीय सामाजिक परिप्रेक्ष्य के बारे में बताया। यहाँ पर संबोधित करते हुऐ
नमिता जिन्दल ने बताया कि शिक्षा ही सामाजिक विकास की धुरी होती हैं,
शिक्षा के कारण ही सामाजिक बुराईयां और कुरीतियां दूर होती जा रही हैं।
नमिता ने कहा कि आगे भी इन बच्चों की सहायता के लिए कार्यक्रम किये जाते
रहेंगे।
कुश
जिन्दल ने बच्चों की अचानक बढ़ी ठंड और बरसात के बावजूद बच्चों की उपस्थिति
की सराहना करते हुऐ कहा कि शिक्षा के समान अवसरों की उपलब्धि के कारण ही
बच्चों की यह मौजुदगी हैं, बच्चों की इस मौजुदगी को उच्च शिक्षा तक
पहुँचाना समाज का भी दायित्व हैं।
उमंग
संस्थान के कृष्ण कान्त राठौर ने कहा कि समाज में यदि कोई परिवर्तन लाना
हैं तो उसका सशक्त माध्यम हमारे छोटे-छोटे बच्चें हैं, इनके सकारात्मक
प्रयास और उपयोग के द्वारा समाज में व्यापक बदलाव लाये जा सकते हैं। यह
बच्चें स्वस्थ और खुश रहेंगे तो समाज भी खुश और स्वस्थ रहेगा। यहां पर
प्रमोद श्रृंगी, जितेन्द्र वर्मा, राजू लाल कंजर सहित अन्य उपस्थित रहे।
