Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

समाज बालिका शिक्षा के लिए आगे आए-बीरबल सिंह गोदारा

खबर - पवन दाधीच
कुमावास में जाट महासभा का हुआ सम्मेलन
खिरोड़ -
कुमावास गांव में जेजूसर रोड़ पर स्थित नवोड़ी जाव में रविवार सुबह साढ़े १० बजे जाट महासभा नवलगढ़ का सम्मेलन हुआ जिसकी अध्यक्षता जाट महासभा नवलगढ़ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद भामू ने की। सम्मेलन में जहंा समाज को जागरूक करने के पर जोर दिया गया वहीं समाज को एकजुटता लाने पर भी बल दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रणधीर सिंह ने जाट समाज की कविता की प्रस्तुति के साथ किया। इस मौके पर जाट महासभा नवलगढ़ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद भामू ने कहा कि समाज के लोगों में जागरूकता आएगी तो ही समाज का विकास संभव हो सकेगा। भामू ने जाट समाज में एकजुटता लाने की बात पर बल देते हुए कहा कि समाज के लोग संगठित होंगे तो समाज का नाम ऊपर के स्तर पर गिना जावेगा। नवलगढ़ प्रधान गजाधर ढ़ाका ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोग समाज के सामाजिक विकास के लिए आगे आए तो समाज का विकास अपने आप ही होता चला जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश चौधरी ने कहा कि समाज एक परिवार है और इस परिवार में सभी एकजुट होकर रहेंगे तो उस परिवार की पहचान अपने आप होती रहेगी। पूर्व जिला परिषद सदस्य बीरबल सिंह गोदारा ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोग बालिका शिक्षा के लिए आगे आए ताकि समाज की महिलाएं भी एक शिक्षित समाज की पहचान बन सके। युवा जाट महासभा के अध्यक्ष मनफूल पूनिया व सुभीता सीगड़ ने समाज में दहेज प्रथा मिटाने पर बल दिया। इस मौके पर पूनिया ने तीन यूथ कॉर्डिनेटर का भी गठन् किया।  सम्मेलन को नितिन पूनिया, कालूराम झाझडिय़ा, डॉ. बिजेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अमित बिर्ख, जेजूसर सरपंच दिनेश कुमार, जाट महासभा के उपाध्यक्ष रामावतार ढिग़ाल, चिमनाराम दूत, खिरोड़ के पूर्व सरपंच सतीश भींचर ने भी संबोधित किया। कुमावास सरपंच बजरंग सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन इस मौके पर बिनोद पूनिया, पूर्व सरपंच सूबेदार रामेश्वर सिंह, शीशराम खीचड़, सरदार सिंह खीचड़, दीपचंद खीचड़, रड़मल सिंह, बनवारीलाल रेपस्वाल, सवाई सिंह डूमरा, पूर्व सरपंच पितराम सिंह कारी, ओमप्रकाश, ख्यालीराम डूमरा, गोमाराम कसेरू, पूर्व सरपंच इंद्राज मील सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे।