Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

महाविद्यालय के बाहर छात्रों ने किया प्रदर्शन



खबर - जयंत खांखरा
खेतड़ी-कस्बे के राजकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के बाहर छात्र नेता निरंजन लाल सैनी के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय में अव्यवस्थाओंको लेकर प्रदर्शन किया।छात्र नेता निरंजन लाल सैनी ने बताया कि परीक्षाएं सर पर आ गई है अभी तक कोर्स पूरा नहीं हुआ है कॉलेज के व्याख्याता कक्षाएं बराबर नहीं ले रहे हैं जिससे विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में मंगलवार को कॉलेज प्राचार्य शाम नाथ मिश्र को ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी गई थी लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है अब भी अगर हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो हम उपखंड अधिकारी के सामने हमारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे और ज्ञापन सोपेंगे। इस मौके पर सीताराम सैनी, बलराम,योगेश नायक, रोहिताश, आशीष, राजू गुर्जर सहित कई छात्र मौजूद रहे।