खबर - पवन शर्मा
सूरजगढ़ । प्रसिद्ध उधोगपति पिलानी निवासी बिड़ला
के वरदाता और शेखावाटी के सांई कहे जाने वाले परमहंस पण्डित गणेशनारायण जी
बावलिया बाबा के निर्वाणोत्सव पर भगवत् जन कल्याण मिशन के द्वारा
निकली परमहंस दिव्य संदेश यात्रा का शुक्रवार को सूरजगढ़ पहुँचने पर जोरदार
स्वागत किया गया। यात्रा सयोंजक व प्रर्वतक पं. प्रभुशरण तिवाड़ी के
सानिध्य में रथ में विराजमान बाबा के स्वरूप की आरती उतारी। पुराने बस
स्टैंड से होते यात्रा मुख्य बाजार पहुंची जहां स्थानीय व्यापारियों और
आमजन यात्रा का स्वागत करते हुए बाबा के चरणों में शीश नवाया। उसके बाद
दिव्य सन्देश यात्रा वार्ड 12 में बने बरासिया गेस्ट हाउस पहुंची जहां वाणी
विभूषण पंडित प्रभुशरण तिवाड़ी ने बाबा के मनमोहक भजनों के साथ बाबा
की जीवन गाथा और उनसे संबंधित साहित्य के द्वारा श्रद्धालुओं को बावलिया
बाबा के जीवन से जुड़े चमत्कारों पर प्रकाश डाला। इसके साथ साथ श्रोताओ के
साथ बावलिया बाबा का संगीतमय मंगल पाठ भी किया। इस
मौके पर पूर्व पालिका उपाध्य्क्ष विश्वनाथ पुजारी , विनोद शर्मा ,सुरेश
गुड़गुड़ी ,संतोष कुमार , विरेंद्र गुप्ता , इंद्र चेतीवाल ,होशियार सिंह
कुमावत , लाला बिजनेवाला ,रवि भार्गव ,प्रशांत चौमाल ,शशिकांत जांगिड़
,संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। सयोंजक तिवाड़ी ने बताया की शनिवार
को यात्रा सूरजगढ से चलकर बड़बर, बुहाना, सिंघाना, कॉपर के रास्ते खेतड़ी
पहुंचेगी जहां पर रात्री विश्राम व मंगल पाठ का आयोजन होगा। यात्रा के साथ
बाबा के कृपा शिष्य पं. प्रभुशरण तिवाड़ी, रामसिंह देग, बालकिशन चौरासिया,
श्याम राणा, फिरोज गुरारा, सुरेशसिंह शेखावत, ग्यारसीलाल भारतीय,सेकन्दर
राव मौजूद है।
