मंगलवार, 8 जनवरी 2019

युवा ही है देश के विकास की कुंजी- आत्मानिष्ठानंद महाराज

 खबर - जयंत मूंड 
खेतड़ी-अजीत-विवेक संग्रहालय प्रांगण में मंगलवार को 25 वां जिलास्तरीय विवेक चितंन महोउत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिसिंह नेगी आईक्यूएफ दिल्ली, विशिष्ट अतिथि स्वामी स्वामी अत्मानिष्ठानंद महाराज , अनंतात्मानंद महाराज, थे, अध्यक्षता स्वामी पितांबरानंद महाराज बैलूर मठ ने की। कार्यक्रम में  सर्वप्रथम मां शारदा , गुरू रामकृष्ण परमहंस व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर महोत्सव की शुरूआत की। युवाओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी आत्मानिष्ठानंद महाराज ने कहा कि युवा ही देश के विकास में महत्वपूर्ण है तथा युवा पिढी को अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।  महोत्सव में जिले के 15 स्कूलों के बच्चे भाग लिया। रामकृष्ण मिशन में तीन दिन तक चलने वाले  महोत्सव में संस्कृति, मुखपाठ, चित्रकला, समूह गायन,  भाषण, कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। इस मौके पर रजत शर्मा, स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, निर्भयराम शास्त्री, राहुल सैनी, विष्णु, राजू सैनी, राहुल शर्मा, उमाशंकर चंद्रमोहन, तरूण, गौरव, राहुल सैनी, विष्णु, राजू सैनी, राहुल शर्मा, उमाशंकर, मंजूदेवी, रेखा शर्मा आदि मौजूद थे।

Share This