रविवार, 28 जुलाई 2019

शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने रामसिंह सिहाग

खबर - जितेश सोनी 
चूरू। राजकीय सर्वहितकारिणी स्कूल में कार्यरत रामसिंह सिहाग को राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का निर्विरोध जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। रविवार को सोमासी प्रधानाचार्य गोविंद सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य एवं डिप्टी डीईओ धर्मपाल धांधू की अध्यक्षता में हुई बैठक में दौरान संघ की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सादुलपुर रामावि के जुगल किशोर पूनिया को जिला मंत्री, काशीराम गढवाल को कोषाध्यक्ष, दलीप सांगवान को संगठन मंत्री, सफी मोहम्मद गांधी को संयोजक, रामनिवास मोठसरा को सभाध्यक्ष, रघुवीर भार्गव को उपाध्यक्ष, अशोक आलड़िया को संयुक्त सचिव, शिशुपाल बुडानिया को प्रवक्ता, मोहनी को महिला मंत्री, तथा मुसदुल हक निजामी को प्रारंभिक शिक्षा सदस्य निर्वाचित किया गया है। इसके अलावा चार सक्रिय सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मपाल धांधू का शॉल व साफा ओढाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि राठौड़ ने शारीरिक शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोगों के सामने स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी चुनौती है, ऎसे में शारीरिक शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वे बच्चों में शुरू से ही स्वास्थ्य से जुड़ी आदतों को विकसित करें। उन्होंने शारीरिक शिक्षक को विद्यालय की रीढ़ बताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामसिंह सिहाग ने कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान शारीरिक शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रयास करेंगे तथा कोशिश करेंगे कि स्कूलों में इस तरह का वातावरण बने कि शारीरिक शिक्षक और बेहतर काम कर सकें। संस्था प्रधान धर्मपाल सिंह राठौड़ ने आभार जताया। संचालन सफी मोहम्मद गांधी ने किया। इस दौरान पवन कुमार पूनिया, बजरंग पुरी, ओमसिंह, मोहर सिंह शर्मा, सुरेंद्र कुमार, गोपीराम, अमित शर्मा, गोविंद प्रसाद, रामचंद्र ढाका सहित करीब 125 शारीरिक शिक्षक मौजूद थे।

Share This