Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

प्लास्टिक मुक्त मुकुंदगढ़ बनाने के लिए बांटे कपड़े के थैले।

खबर - कुलदीप सांखला 
प्लास्टिक मुक्त अभियान। पालिका में चेयरमैन व लोक सेवा ज्ञानमंदिर ट्रस्ट कार्यकर्ताओं ने किया शुभारंभ।      मुकुंदगढ़। प्लास्टिक मुक्त भारत के तहत मुकुंदगढ़ को प्लास्टिक मुक्त बनाने व शहर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से लोकसेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट थे ले बाटे तथा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक करेगा। गुरुवार को नगर पालिका में थैले बांटने का अभियान की शुरुआत की गई। संगठन के मुकुंदगढ़ प्रभारी भरत शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता तथा पालिका के ब्रांड एंबेसेडर बसंत पारीक पालिका चेयरमैन सत्यनारायण सैनी अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार ने पालिका में   थैले के विमोचन के बाद बांटने के अभियान की शुरुआत की साथ ही सफाई का महत्व बताते हुए स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर एसआई नीरज चाहर ,लिपिक नरेंद्र काला ,महेंद्र सिंह राव ,पार्षद राजकुमार चेजारा ,पूर्व पार्षद महेंद्र सैनी ,प्रेम सैनी ,लोकेश शर्मा, उपेंद्र शर्मा, धर्मपाल शर्मा ,विशाल सेन, सोनू कुमावत ,सुधीर शर्मा ,आदि मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूरे शहर को प्लास्टिक मुक्त ब। बनाएंगे