Breaking News

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पोदार जी.पी.एस. की पूर्व छात्रा दिव्या शर्मा का आर.जे.एस. में चयन!

नवलगढ़ - दी आनन्दीलाल पोदार ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्था पोदार जी.पी.एस. की पूर्व छात्रा दिव्या शर्मा पुत्री श्री रामावतार शर्मा का आर.जे.एस. में चयन हुआ है। दिव्या शर्मा पोदार जी.पी.एस. की वर्ष 2009 के बैच में कक्षा 10 की छात्रा रही है। इनके पिता ख्याति प्राप्त व्यवसायी है। पोदार ट्रस्ट के अधिशाषी निदेशक  एम.डी. शानभाग, पोदार ट्रस्ट के शैक्षिक निदेशक  डाॅ. वी.एस. शुक्ला, पोदार जी.पी.एस. प्राचार्या ती सोनिया मिश्रा ने इनके आर.जे.एस. में चयन होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की। पोदार ट्रस्ट के चेयरमैन कान्तिकुमार आर. पोदार व ट्रस्टी सुश्री वेदिका पोदार ने दिव्या शर्मा के आर.जे.एस. में चयन होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और इनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।